रांची | श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर चुटिया का तीसरा वार्षिकोत्सव 30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण से प्रात: 5 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। बाबा भोलेनाथ का पूजा व रुद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर दो बजे से भंडारा होगा । शाम सात बजे बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार कर महाआरती की जाएगी। यह जानकारी महासचिव संतोष कुमार ने दी।


