जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV:SSP ऑफिस आया था, हमलावरों ने कार से मारी टक्कर; तेजधार हथियारों से काटा

पंजाब के जालंधर में भरे बाजार प्रताप बाग के पास दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से लैस होकर आए करीब 5 युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को धारदार हथियारों से उसे काट डाला। घटना में जख्मी युवक मुस्तफा उर्फ पम्मा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए क्राइम सीन पर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने क्राइम सीन से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित बोले- जांच में शामिल होने एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे दोराहा के रहने वाले सैफ अली ने बताया कि वह पम्मा के साथ आज यानी बुधवार को जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उनकी आरोपी पक्ष के साथ पुरानी लड़ाई है और वह आज उक्त शिकायत की जांच में शामिल होने के लिए जालंधर आए थे। वहां से फ्री होने के बाद जब वह आज प्रताप बाग के पास कुछ खाने के लिए आए तो उक्त आरोपियों ने पीछे से कार की टक्कर पम्मा को मार दी। जिससे पम्मा काफी दूर जाकर गिरा। जिसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों के साथ बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पम्मा के सिर और शरीर के अन्य हिस्से पर चोटें आईं है। आरोपी जंडियाला के रहने वाले हैं। कुल चार से पांच लोग हमला करने के लिए आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *