दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत:4 साल की बच्ची समेत 3 घायल,एंबुलेंस और पुलिस पहुंचने में देरी, बालोद-दुर्ग मार्ग पर हादसा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम झलमला में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पहली बाइक (CG 24 J 4322) पर ग्राम सनोद निवासी टेकराम साहू अपनी 4 साल की बेटी गोपिका के साथ सवार थे। दूसरी बाइक (CG 24 E 0587) पर लिलेश ठाकुर और धरम ठाकुर सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। लिलेश ठाकुर सिर के बल सड़क पर गिरे और बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन तीन घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। चौथे व्यक्ति को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ही एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की देरी से पहुंचने पर सवाल उठे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *