अबोहर में युवक की मौत:अचानक बिगड़ी तबीयत, डाक्टरों बोले- नशे से मौत, परिजनों ने कहा-नशा नहीं करता था

अबोहर में स्थानीय ठाकर आबादी गली नंबर 12 निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ठाकर आबादी निवासी मृतक 21 वर्षीय मनीष के परिजनों ने बताया कि कल मनीष की हालत अचानक खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए बठिडा ले गए थे। जहां शाम को डाक्टरों ने छुट्टी दे दी। लेकिन रात के समय उसकी हालत बिगड़ने पर आज सुबह परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार, युवक की मौत नशे के अत्यधिक सेवन से हो सकती है, जबकि परिजनों का कहना है कि वह नशा नहीं करता था। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *