कारोबारी से 4.80 लाख की ठगी, नकली सोना देकर महिलाएं ले गईं असली ज्वेलरी

उरला के एक सराफा कारोबारी से 4.80 लाख रुपए की ठगी हो गई। कारोबारी की दुकान में दो महिलाएं सोमवार शाम को ज्वेलरी खरीदने आईं। उन्होंने 70 ग्राम का पुराना सोना दिया। उसके बदले में 4.80 लाख का 47 ग्राम सोना ले गईं। महिलाओं के जाने के बाद कारोबारी ने सोने की जांच की तो वह नकली निकला। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में महिलाओं ने सोने की परत चढ़ा दी थी। सराफा कारोबारी उनके झांसे में आ गया। कारोबारी ने ठगी की रिपोर्ट उरला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकाला है। दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। पांच दिन पहले भी शहर एक सराफा दुकान में इस तरह की ठगी की घटना हो चुकी है। पचपेड़ी नाका निवासी शांतिलाल जैन (66) की उरला में मां बंजारी ज्वेलरी शॉप है। उनकी दुकान में सोमवार शाम 5.30 बजे दो महिलाएं आईं। दोनों ने पुराना जेवर दिया। उसके बदले में नया जेवर खरीदने की बात कही। कारोबारी ने उनका जेवर वजन किया। कारोबारी ने बताया कि 70 ग्राम का जेवर है। महिलाओं ने उसके बदले नया जेवर पसंद किया। उसका जीएसटी के साथ बिल बनाया। महिलाएं जेवर लेकर चली गई। महिलाओं की जाने के बाद कारोबारी ने सभी जेवर की जांच कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *