वार्ड-16 में 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा, हंगामा

भास्कर न्यूज | लुधियाना वार्ड-16 के वीडीएम स्कूल में कई वोट मतदान नहीं कर सके। मतदान के लिए मौका नहीं मिलने पर लोगों ने शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। इसे लेकर लोगों ने रोष जताया। बीजेपी के उम्मीदवार के समर्थक कपिल ने आरोप लगाया कि उनको बूथ के अंदर जाने से रोका गया। कपिल द्वारा परमिशन लेटर भी दिखाया गया, जिसे बीएलओ द्वारा दिया गया था। लेकिन सुरक्षा कर्मी द्वारा उनको वहां से बाहर निकाल दिया गया। हंगामा होने के बाद सुरक्षाकर्मी ने बीएलओ से पूछी। हंगामे के कारण करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। लोगों ने वोट न डलने पर नाराजगी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *