बिलासपुर में नाबालिग से रेप:सहपाठी समेत 4 गिरफ्तार, लड़की ने मां को बताई घटना, लड़के से तीन साल पहले हुई थी दोस्ती

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक नाबालिग स्टूडेंट के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। छात्रा के सहपाठी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पीड़िता का सहपाठी है। बाकी तीन आरोपी सहपाठी के दोस्त हैं। चारों आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है। पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पीड़ित ने महिला थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले एक सहपाठी से उसकी दोस्ती हुई थी। अक्टूबर 2024 में सहपाठी ने उसे बिलासपुर बुलाया। आरोपियों ने चुप रहने की दी धमकी वह उसे बंदला की पहाड़ी की ओर ले गया। वहां सहपाठी और उसके एक दोस्त ने बलात्कार किया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। 27 मार्च को सहपाठी ने फिर बिलासपुर बुलाया। इस बार सहपाठी के साथ दो अन्य दोस्त भी थे। तीनों ने पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता ने मां को बताई पूरी बात सहपाठी ने वीडियो भी बना लिया। धमकी के डर से पीड़िता ने किसी को नहीं बताया। मंगलवार को उसने हिम्मत करके मां को सब बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *