आप जालंधर-लुधियाना में सबसे बड़ी पार्टी, पटियाला में बहुमत, अमृतसर और फगवाड़ा में कांग्रेस आगे

पंजाब के पांच नगर निगमों और 44 नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई। पांच नगर निगम चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। आम आदमी पार्टी को पटियाला में बहुमत मिला है। बाकी चार जगह किसी को बहुमत नहीं मिला है। जालंधर और लुधियाना में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि अमृतसर और फगवाड़ा में कांग्रेस आगे है। जालंधर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। जिसकी सूबे में सरकार उसका निगम पर कब्जा, यह रिवायत बदल गई। पहली बार 39 सीटें जीतकर भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आप बहुमत से दूर रही। दो निर्दलीय और बसपा के एक विजयी कांउसलरों का साथ मिल भी जाए तो आप की बात बनती नहीं दिख रही है। 85 में से 24 सीटें कांग्रेस और 19 भाजपा को मिली हैं। अमृतसर नगर निगम के चुनाव में 85 वार्डों में कांग्रेस सबसे ज्यादा 40 सीटों पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर ही अपना कब्जा जमा पाई। भाजपा को 9 तो अकाली दल को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। 8 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने झंडा बुलंद किया है। कांग्रेस को अपना मेयर बनाने को लेकर 6 आैर सीटें चाहिए। शेष पेज 03 पर पांचों नगर निगम में किसे मिलीं कितनी सीटें जालंधर: सीटें-85, बहुमत-43, वो​टिंग-50.5% पार्टी 2017 2024 अंतर आप 00 39 +39 कांग्रेस 67 24 -43 भाजपा 07 19 +12 शिअद 05 00 -05 अन्य 02 03 +01 लुधियाना: सीटें-95,बहुमत-48,वोटिंग 46.9% पार्टी 2018 2024 अंतर आप 01 41 +40 कांग्रेस 62 30 -32 भाजपा 10 19 +09 शिअद 11 02 -09 अन्य 11 03 -08 अमृतसर:सीटें-85,बहुमत-43,वोटिंग 44% पार्टी 2017 2024 अंतर आप 00 24 +24 कांग्रेस 64 40 -24 भाजपा 06 09 +03 शिअद 07 04 -03 अन्य 08 08 00 लुधियाना: नेताओं की प|ियां हारीं {कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की प|ी ममता आशु 168 वोट से हार गईं। अविश्वसनीय लेकिन सच जालंधर : एक वोट से जीत {वार्ड नंबर 48 से आप प्रत्याशी लाडा ने आजाद उम्मीदवार शिब्बू लाहौरिया महज एक वोट के अंतर से हरा कर जीत का स्वाद चखा। 5 में से 4 निगमों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं सूबे की नगर कौंसिलों और पंचायतों में भी आप को 26 में मिला बहुमत, कांग्रेस 3 पर काबिज पंजाब की 44 नगर ​कौंसिल व नगर पंचायतों के चुनावों में से 26 में आम आदमी पार्टी का बहुमत हो गया है। तीन कौंसिलों पर कांग्रेस बहुमत जुटाने में कामयाब रही है। जबकि पांच कौंसिलों में आजाद कौंसलर ​निर्णायक भूमिका में हैं। 5 कौंसिल में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है और न ही वह आजाद प्रत्याशियों की मदद से बहुमत जुटा पाएंगी। ऐसे में जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है। वा​स्तविक स्थिति रविवार को साफ होगी। नगर निगम जालंधर में करीब 50.27 प्रतिशत, नगर परिषद भोगपुर में 71.81 प्रतिशत, नगर परिषद गोराया में 65.14 प्रतिशत, नगर कौंसिल फिल्लौर में 55.92 प्रतिशत, नगर पंचायत बिलगा में 66.54 प्रतिशत, नगर पंचायत शाहकोट में 63.90 प्रतिशत और नगर पंचायत मेहतपुर में 61.55 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पटियाला में वार्ड नं. 58 से आप प्रत्याशी गुरजीत साहनी जीत का जश्न मनाते हुए। पार्टी 2017 2024 अंतर आप 00 43 +43 कांग्रेस 59 04 -55 भाजपा 00 04 +04 शिअद 01 02 +01 अन्य 00 00 00 (7 वार्डों में मतदान रोक दिया गया था) फगवाड़ा: सीटें-50, बहुमत-26, वोटिंग-55.21% पार्टी 2015 2024 अंतर आप 00 12 +12 कांग्रेस 14 21 +07 भाजपा 21 04 -17 शिअद 09 04 -05 अन्य 06 09 +03 जालंधर में शिअद को कोई सीट नहीं मिली, लुधियाना में पिछली बार से 9 और अमृतसर में 3 सीटें कम मिलीं हिंसा भी : {पटियाला के वार्ड नंबर 28 व 29 में गुंडागर्दी हुई। जबकि वार्ड 40 में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी हुई। { अबोहर में वार्ड 22 में पुलिस ने हुड़दंगियों पर जमकर लाठियां बरसाई। {लुधियाना के वार्ड नंबर 50 में भाजपा ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप। {आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की प|ी डॉ. सुखचैन बस्सी 86 वोट से हारीं। {पूर्व कांग्रेसी मेयर जगदीश राजा व उनकी प|ी डिप्टी मेयर अनीता राजा हारीं। {आप विधायक अशोक पराशर की प|ी मीनू पराशर भाजपा प्रत्याशी से 574 वोट से हार गईं। {कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की प|ी जीतीं। पूर्व सी.डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया की प|ी हारीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *