भाजपा को लोस चुनाव में जिन हलकों में मिली थी जीत वहां खुला खाता

भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा और अकाली दल का गठबंधन भले ही खत्म हो गया है लेकिन उनके बीच बैठा 13-13 का गणित अभी भी जारी है। कमोबेश, बीते नगर निगम चुनाव और इस बार के चुनाव में दोनों को मिलाकर कुल 13 सीटें ही मिलीं। पिछली साल भाजपा को 7 तो अकाली दल को 6 और इस बार भाजपा को 9 तथा अकाली दल को 4 मिली हैं। साल 2017 में अकाली दल और भाजपा गठबंधन के दौरान 85 वार्डों में भाजपा 50 और अकाली दल 35 सीटों पर चुनाव लड़े थे। भाजपा की तरफ से वार्ड-8 से अमन ऐरी, 17 से संध्या सिक्का, 48 से जरनैल सिंह ढोट, 51 से गुरदर्शन कौर, 74 से दविंदर पहलवान, 82 से अरविंद शर्मा जीते थे। इसी तरह से अकाली दल की सीटों वार्ड-1 से नगवंत कौर, 31 से रणजीत कौर राही, 43 से जसकिरण कौर, 71 से परमजीत कौर, 78 से सुखबीर सोनी और 85 से सुरजीत पहलवान जीते थे। इस बार के चुनाव में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। भाजपा 85 में से 84 और अकाली दल 64 पर चुनाव लड़ा था। वार्ड-5 से कीर्ति अरोड़ा, 6 से अमन ऐरी, 10 से श्रुति विज, 15 से रमा मेहता, 27 से प्रीत कौर, 35 से अमरजीत कौर, 60 से गौरव गिल और 68 से विकास गिल विजेता रहे। इसी तरह के अकाली दल के वार्ड 30 के उम्मीदवार अवतार िसंह ट्रकांवाला, 43 से इंदरजीत सिंह पंडोरी, 74 से परमजीत कौर ढिल्लों और 83 से नगवंत कौर विजेता रहीं। भाजपा को पिछले चुनाव में 7 वार्डों में जीत हासिल हुई थी मगर इस बार 2 सीटों की बढ़ौतरी हुई है। भाजपा को इस बार 9 सीटें मिली हैं। भाजपा इस इस बार सभी 85 वार्डों में अकेले चुनाव लड़ा। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के दौरान 50 सीटों पर लड़ती थी। नगर निगम चुनावों में भाजपा का खाता उन हलकों में ही खुला है, जिनमें लोक सभा चुनावों के दौरान पार्टी ने सबसे अधिक वोट लेकर जीत दर्ज करवाई थी। यह वार्ड हैं नार्थ, सेंट्रल और ईस्ट। यहां से कुल 9 वार्ड पार्टी उम्मीदवारों के हिस्से आए हैं। इसी साल हुए लोक सभा चुनावों में भाजपा नार्थ हलके से 47,408 वोट लेकर पहले स्थान पर रही। इसी तरह से सेंट्रल से 35,572 और ईस्ट से 29,635 वोट से विजेता रही। वेस्ट में 30,937 वोट लेकर दूसरे और साउथ से 15,819 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही। नार्थ हलके में भाजपा ने 5 वार्डों 5, 6,10, 15 और 61 पर जीत हासिल की है। इसी तरह से सेंट्रल के 60, 68 और ईस्ट के 27 तथा 35 वार्ड में पार्टी उम्मीदवार जीते हैं। इसके अलावा साउथ और वेस्ट में एक भी सीट नहीं मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *