सीवरेज के गड्ढे में टायर धंसने से ट्रक पलटा:शहर में जगह-जगह खुदाई से लोग परेशान, वाहन सवार हो रहे घायल

धौलपुर शहर की सड़कों पर होने वाले हादसों के लिए जिम्मेदार सीवरेज के गड्ढों के बाद कभी गैस कंपनी तो कभी टेलीकॉम कंपनी द्वारा जगह-जगह खुदाई की जा रही है। कोतवाली थाने के सामने टेलीकॉम कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से शनिवार को एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद एक बार फिर रविवार सुबह ओंडेला रोड पर सीवरेज के गड्ढे में धंसने से ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। लोगों ने बताया कि शहर में जगह-जगह गड्‌ढे खोदे जा रहे हैं। कहीं, सीवरेज के गड्‌ढे तो कही गैस और टेलीकॉम कंपनी की केबल के गड्ढे खोदे गए हैं। कोतवाली थाने के सामने टेलीकॉम कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से शनिवार को एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद एक बार फिर रविवार सुबह ओंडेला रोड पर सीवरेज के गड्ढे में टायर धंसने से ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक पलटा उस वक्त कोई भी वाहन ट्रक के आसपास मौजूद नहीं था। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। विकास के नाम पर धौलपुर जिले में खोदे जा रहे गड्ढों को दो महीने से अधिक समय हो गया है। जिन्हें अभी तक जिम्मेदारों ने बंद नहीं किया हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। धौलपुर जिले में जगह-जगह गड्ढे होने के बाद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन शहर की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा भी कोई पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *