रांची | सीएमपीडीआई परिवार के दो सदस्यों को बुधवार को आयोजित विदाई सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। संस्थान के मयूरी सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी केबी शिरोमणि और जोगेंद्र राम को परिवार द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई। सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया। यूनियन के प्रतिनिधि सतीश केशरी, प्रलय भट्टाचार्यी, मनोज कुमार कुर्रे और सीएमओएआई के प्रतिनिधि राम स्वरूप खिलेरी ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक राजभाषा अभय मिश्र ने और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक एचआर संजय कडम्बार ने किया।


