अनूपपुर के वन परिक्षेत्र जैतहरी में शिकारियों के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। गोबरी बीट में विद्युत लाइन से करंट बिझाने के लिए लगाई गई सामग्री के साथ शिकार के प्रयास के सात आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। वन विभाग ने शिकार करने का प्रयास करने वाले सात आरोपियों गजरुप सिंह, अशोक नायक, नारायण नायक, झुल्लू सिंह, संतोष सिंह, कृपाल सिंह, कोमल सिंह सभी निवासी ग्राम गौरेला थाना जैतहरी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपियों के वनक्षेत्र में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए लगाए गए जीआई, तार, बांस की खूंटी और शिकार के उद्देश्य से वनक्षेत्र में लगाए फंदे आदि को जब्त किया गया है।


