अलीराजपुर में 14.28 लाख की लागत से होगा चबूतरा निर्माण:कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान करेंगे भूमि पूजन; जिला अध्यक्ष ने की अधिकारियों से चर्चा

अलीराजपुर के स्थानीय अस्पताल कंपाउंड के पास वीआईपी रोड की शासकीय भूमि पर 14.28 लाख की लागत से 23 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन होगा। इसमें विशेष अतिथि सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, जोबट विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत, जनपद अध्यक्ष सुनीता इंदर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल की उपस्थिति में किया जाएगा। चबूतरा निर्माण स्थल को देखने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल और नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी रविवार दोपहर को पहुंचे और अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *