जैन समाज ने अक्षय तृतीया को श्रद्धा के साथ मनाया

लुधियाना| जैन स्थानक के नूरवाला रोड में अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर विशेष धर्म सभा का आयोजन किया। उपप्रवर्तिनी महासाध्वी मीना जी महाराज की सुशिष्यरत्ना हिमगिरिरत्ना जिनशासन चंद्रिका महासाध्वी महक जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित सभा मे भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। महासाध्वी महक महाराज ने फरमाया कि भारत वर्ष की श्रमण संस्कृति में अक्षय तृतीया का इतिहास प्राचीनतम है। अक्षय तृतीया जैन धर्मावलम्बियों का महान धार्मिक पर्व है। इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (गन्ने) रस से पारणा किया था। महाराज ने कहा कि अक्षय का अर्थ होता है, जिसका क्षय न हो। इस मौके पर एसएस जैन सभा के प्रधान अवनीश जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष अरिहंत जैन, उप प्रधान अरुण जैन, वरिष्ठ उपप्रधान अभिनंदन जैन बोथरा, मुख्य सलाहकार अनिल जैन, नीरज जैन, अशोक जैन, जसवीर राय जैन, रवि जैन, अंजू जैन, वंदना जैन, नीतिका जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *