कश्मीर में मारे गए बेगुनाहों के लिए यूनाइटेड सिख्स ने समागम करवाया

लुधियाना| यूनाइटेड सिख्स ने कश्मीर में धर्म पूछकर मारे गए बेगुनाहों की आत्मिक शांति के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फेज-1 दुगरी में सुखमनी साहिब, चौपई साहिब के पाठ, गुरबाणी कीर्तन और अरदास सहित धार्मिक समागम आयोजित किया। भाई गुरविंदर सिंह के जत्थे ने कीर्तन सेवा निभाई। समागम में मॉडल टाउन एक्सटेंशन, महिता कालू सेवा सोसायटी, सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी फेज-2 दुगरी, बीबी भानी जी भलाई केंद्र की स्त्री सत्संग सभाएं शामिल हुईं। बीबी परविंदर कौर और बीबी सुमनजीत कौर ने श्रद्धांजलि देते हुए 1984 की घटनाओं को दोहराने जैसी स्थिति पर चिंता जताई। बीबी सुमनजीत ने कहा, धर्म पूछकर लोगों को मारना दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता। यूनाइटेड सिख्स गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं के अनुरूप “मानवता एक है” का संदेश देते हुए भाईचारा बनाए रखने की अपील करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *