तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

बालोद| बुधवार को शाम 4 बजे बालोद मुख्यालय से 4 किमी दूर बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर झलमला-परसोदा चौक के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में परना निवासी लीलेश ठाकुर (27 वर्ष) की मौत हो गई। लीलेश के दोस्त धरम ठाकुर (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सनौद (गुरूर) निवासी टेकराम साहू (35 वर्ष) और उनकी 10 वर्षीय बेटी गोपिका साहू भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *