बरेली से मुल्लांपुर में अफीम की डिलीवरी देने आई महिला काबू

भास्कर न्यूज | लुधियाना 10 हजार रुपए के लिए बरेली से अफीम की डिलीवरी देने आई महिला को जीआरपी के सीआईए की टीम ने काबू कर लिया। उससे एक किलोग्राम अफीम बरामद की गई। यह अफीम उसने मुल्लांपुर में किसी व्यक्ति को देनी थी। आरोपी का नाम शहाना बेगम है, वह गणेशपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ जारी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जीआरपी के एसपी बलराम राणा ने बताया कि आरोपी को रेलवे स्टेशन पर सीआईए की टीम ने चैकिंग दौरान काबू किया। जब आरोपी के सामान की तलाशी ली गई तो उसमें कपड़ों के बीच छिपाकर रखी हुई अफीम बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसे हर चक्कर के 10 हजार रुपए मिलते हैं। वह अब तक बरेली से 20 से ज्यादा बार अफीम की डिलीवरी कर चुकी है। मुल्लांपुर में उसने किसे अफीम देनी थी, उस व्यक्ति के बारे में भी पूछताछ चल रही है। इसके अलावा महिला को कौन व्यक्ति यह अफीम की डिलीवरी देने जाता था, उसके बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। {लावारिस बैग में से 7200 नशीली गोलियां बरामद- इसके अलावा जीआरपी के इंचार्ज पलविंदर सिंह व उनकी टीम ने ढंडारी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के साथ एक लावारिस बैग बरामद किया। बैग में से 7200 नशीली गोलियां बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *