भास्कर न्यूज |लुधियाना सेशन कोर्ट की जज अमनदीप कौर के निर्देश पर अदालत में नकली दस्तावेज पेश करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ थाना डिवीजन-5 में केस दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर जगराओं की पुलिस ने लाला खान को गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत के लिए दविंदर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव बूथगढ़ और अवतार सिंह पुत्र अजित सिंह निवासी गोविंद नगर, फिरोजपुर ने अदालत में जमानत के लिए नकली दस्तावेज पेश किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। जांच के बाद सामने आया कि दस्तावेज फर्जी हैं, जिसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


