गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय पर 3 बाइक सवारों ने हमला किया, नकदी व फोन लूटा

लुधियाना| गैस डिलीवरी के लिए गए एजेंसी के कर्मचारी से 3 लोगों ने दोपहर के समय लूट कर दी। वारदात 28 अप्रैल दोपहर दशमेश कॉलोनी, गांव आलमगीर में हुई है। मामले में पीड़ित संजय वासी गांव आलमगीर ने बताया कि वह दोपहर 2.45 बजे कॉलोनी में ऑटो से डिलीवरी के लिए गया था। एक घर में गैस देने के बाद वापस ऑटो में बैठ गया। तभी एक मोटर साइकिल पर 3 युवकों ने उसके सामने सड़क पर बाइक खड़ा कर दिया। जब संजय ने जाने के लिए रास्ता मांगा तो दो युवक उसके पास आए। दोनों ने उस पर दात से हमला करते हुए जख्मी कर दिया और उसके पास से फोन और 18 हजार रुपए लूटकर ले गए। उसके बाद संजय ने पास के ही एक घर में जाकर मदद मांगी। तब लोगों ने संजय के परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर वहां पर एजेंसी के मालिक पहुंचे। साथ ही थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान नहीं हुई। इसलिए अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *