मेयर की मां के निधन पर शोक जताया

लुधियाना|कैबिनेट मंत्री व लोकल बॉडीज मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने बुधवार को दोराहा पहुंचकर मेयर इंद्रजीत कौर की मां सरबजीत कौर (61) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री ने कहा कि मां का वियोग बेहद पीड़ादायक होता है और बेटियों का अपनी मां से बेहद गहरा रिश्ता होता है। इस अवसर पर विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, मेयर के भाई अमनदीप सिंह व अनित सिंह, दोराहा नगर कौंसिल अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, ऑल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष बॉबी तिवारी, पार्षद गुरिंदर सिंह बाजवा, नरिंदर सिंह, लक्की आनंद, राहुल बिकटर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मेयर व परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *