सेकंड टॉपर बनी हर्षिता, मोबाइल से दूरी बनाकर पाई सफलता

भास्कर न्यूज | दुमका आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा हर्षिता भालोटिया ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की सेकंड टॉपर बनी है। हर्षिता के पिता राधेश्याम भालोटिया एलआईसी एजेंट हैं। मां दीपाली भालोटिया गृहणी हैं। हर्षिता का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। पिता राधेश्याम ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी साल 2020 में जिला टॉपर रही थी। अब छोटी बेटी हर्षिता ने भी परिवार का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान मोबाइल की लत लग गई थी। लेकिन एक दिन खुद को संभाला। मोबाइल से दूरी बनाई। फिर पढ़ाई पर ध्यान दिया। उसका मानना है कि कितने घंटे पढ़ते हैं, यह जरूरी नहीं। कम समय में भी अगर योजना बनाकर पढ़ाई की जाए तो सफलता मिलती है। उसने कहा कि आज के समय में मोबाइल जरूरी है, लेकिन इसे आदत नहीं बनाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *