इटखोरी | इटखोरी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर हलमता पंचायत के ग्राम जुगुडीह गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को चतरा जेल भेज दिया है। जेल गया युवक बिनोद उर्फ छोटू यादव पिता लालो यादव के विरुद्ध इटखोरी थाने में प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ माह पहले भुरकुंडा जंगल में एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल करने संबंधित मामला दर्ज था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी।


