बठिंडा में 2 गाड़ियों में हुई टक्कर:हादसे में 4 लड़कियों सहित 5 घायल, पेपर देने जा रहे थे चंडीगढ़, फाजिल्का के रहने वाले

पंजाब के बठिंडा में मलोट रोड ओवर ब्रिज पर दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक गाड़ी में सवार 4 लड़कियों सहित 5 लोग घायल हो गए। सामने आया है कि एक कार में सवार होकर कुछ लोग क्लर्क का पेपर देने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। सूचना के बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पेपर देने जा रही थी लड़कियां घायलों की पहचान फाजिल्का की रहने वाली 24 ​​​​​​वर्षीय ​परीक्षा पुत्री रामप्रताप, 29 वर्षीय रानी पत्नी नरेश कुमार, 24 वर्षीय कुसुम पुत्री राम कुमार, 22 वर्षीय पूनम पुत्री सहदेव और 40 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र भीमसेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि सभी लड़कियां पेपर देने के लिए फाजिल्का से चंडीगढ़ जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *