भाभी के मर्डर केस में देवर-देवरानी गिरफ्तार:36 घंटे के भीतर पति-पत्नी अरेस्ट; जमीन के विवाद में नेवी कमांडर ने मार डाला

स्यालू खुर्द में हुई एक महिला की हत्या के मामले में सूरजगढ़ पुलिस ने 36 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेवी कमांडर और एक महिला शामिल है। थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह भालोठिया और उसकी पत्नी सुशीला भालोठिया को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेंद्र सिंह भालोठिया नेवी में कमांडर के पद पर कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था। यह था मामला 29 अप्रैल 2025 को निहालसिंह ने एसएमएस अस्पताल जयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह करीब 10:10 बजे वह अपने घर पर बैठे थे, तभी उनके भाई कमांडर महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह की पत्नी सुशीला, उनका बेटा पवन कुमार, दूसरा भाई दाताराम और दाताराम की पत्नी इंद्रा हाथों में लाठी, सरिया और धारदार हथियार लेकर आए। कमांडर महेंद्र अपनी सर्विस रिवाल्वर के साथ उनके घर के चौक में घुस आया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए निहालसिंह और उनकी पत्नी संतोष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में संतोष के सिर में गंभीर चोटें आई और निहालसिंह को भी कई जगह चोट लगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महेंद्र सिंह का छोटा बेटा अंकित, अंकित की पत्नी निधि और बड़ी पुत्रवधू कृष्णा भी इस घटना में शामिल थे। संतोष को गंभीर चोट लगने के कारण जयपुर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल जयपुर में निहालसिंह की पत्नी संतोष की मौत हो गई। इस रिपोर्ट पर सूरजगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *