नई वार्डबंदी ने मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ाईं, लोग मायूस

भास्कर न्यूज | लुधियाना नई वार्डबंदी ने जहां मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं कई मतदाताओं के वोट मतदाता लिस्ट से गायब हो गए। बिना वोट डाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों ने मतदान का अवसर नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। पंजाब सरकार ने नगर निगम लुधियाना की नई वार्डबंदी जारी की थी। इसे लेकर शुरू से ही राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए थे। दलों ने आपत्तियों के निस्तारण नहीं पर हाईकोर्ट की शरण ली थी। शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के कारण मतदाता सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे जहां उन्हें वोटर लिस्ट से अपना नाम गायब मिला। कुछ मतदाताओं के पिता के नाम भी गलत दर्ज थे। ऐसे में मतदाताओं को वापस लौटना पड़ा। गुरदेव नगर में प्रदीप बंसल, सुभाष कुमार समेत कई मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब थे। हैबोवाल निवासी दीपक मन्ना ने बताया कि वोटर लिस्ट में उनके पिता का नाम नहीं था और बहू का नाम चढ़ा हुआ था। इस कारण वह वोट नहीं दे पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *