पिस्तौल दिखा टीचर से लूटी कार, ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे

भास्कर न्यूज |लुधियाना एक ट्यूशन टीचर से पिस्तौल के बल पर उनकी कार लूट ली गई। यह घटना शुक्रवार शाम उस वक्त घटी जब पीड़ित टीचर संदीप बेरड़ अपनी वरना कार में पक्खोवाल रोड से ट्यूशन मार्केट जा रहे थे। फिर आरोपियों ने रास्ते में कार रोक कर संदीप के साथ लूटपाट कर कार लेकर फरार हो गए। मामले में टीचर संदीप बेरड़ ने बताया कि जब वह आर्मी फ्लैट्स से पक्खोवाल रोड की तरफ जा रहे थे, उसी वक्त एक टोयोटा एटिओस कार में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को पिस्तौल के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें धमकी दी और फिर वरना कार लूटकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पीड़ित संदीप की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। मामले में जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *