पलामू के रमकंडा-मेदिनीनगर रोड में हादसा:दो बाइक आपस में टकराए, दो लोगों की हुई मौत, एक बाइक पर थे 4 लोग

गढ़वा जिले में हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। घटना रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर धावा मुड़खुड़ गांव के पास की है। जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान रमकंडा प्रखंड के चेटे गांव निवासी सूरज भुइयां और पलामू जिले के रामगढ़ निवासी सत्यनारायण सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में रमकंडा के चेटे गांव के बुद्धि भुइयां, बिहारी भुइयां, दिलीप भुइयां और भंडरिया के जनेवा गांव के सुशील सिंह शामिल है। शादी से लौटने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक हादसे के समय एक बाइक पर चार युवक सवार थे। वे चेटे गांव से रामगढ़ के सरहुआ गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर दो युवक थे। वे रामगढ़ से बानालात गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को पहले रमकंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर रंका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सत्यनारायण हैदराबाद में करता था काम सत्यनारायण हैदराबाद में काम करता था। वह रविवार को ही वहां से लौटा था। उसके परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए गुरुवार सुबह 7 बजे शव लेकर घर पहुंच गए। सत्यनारायण दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने उसके घर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *