टांडा उड़मुड़| ग्राम पंचायत गांव मुनक खुर्द द्वारा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। सरकारी हाई स्कूल मुनक कला में सरपंच मनप्रीत कौर भारद्वाज के नेतृत्व में एनआरआई जगीर सिंह यूएसए, ज्ञानी अमरजीत सिंह मुनका कनाडा, मास्टर जसवीर सिंह कनाडा, गुरविंदर सिंह गोमरा इटली और जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से आयोजित कैंप का उद्घाटन गुरुद्वारा टाहली साहिब पातशाही 6वीं मुनक के सेवादार बाबा हरप्रीत सिंह ने किया।


