फेक न्यूज एक्सपोज:क्या भारतीय सेना ने मार गिराया F-16 और सियालकोट पर कर दिया हमला; जानिए इन वायरल वीडियो का सच

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है इन वीडियो का सच… पहला वीडियो फाइटर जेट क्रैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें जमीन पर पड़ा प्लेन का मलबा जलता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी F-16 जेट को मार गिराया और फिर भी उन्हें लगता है कि वे IAF से मुकाबला कर सकते हैं। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… 4 जून 2024 का ये वीडियो भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 विमान का है। जो नाशिक के पिंपलगांव के शिरसगांव इलाके में क्रैश हो गया था। विमान दो टुकड़ों में टूटकर खेत में गिरा और उसमें आग लग गई थी। इस हादसे में कोई मौत नहीं हुई थी। वहीं, ये खबर भी लोकमत न्यूज वेबसाइट पर 4 जून 2024 को पब्लिश हुई थी। खबर का लिंक… साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। दूसरा वीडियो इस वीडियो में बम धमाकों के बीच लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर कर किरण पटेल नाम की वेरिफाइड यूजर ने लिखा- ब्रेकिंग न्यूज़ : अल जजीरा चैनल ने पाकिस्तान के सियालकोट पर भारतीय सेना के हमले का नया फुटेज जारी किया। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… ये वीडियो हमास पर इजराइली हमले का है। ये हमला उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल के पास किया गया था। इस दौरान लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा गया। वहीं, ये खबर ‘द सन’ की न्यूज वेबसाइट पर 10 नवंबर 2023 को पब्लिश हुई थी। खबर का लिंक… साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। तीसरा वीडियो फाइटर प्लेन का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारतीय वायु सेना के सुखोई विमान का है। वीडियो शेयर कर एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा- ब्रेकिंग: भारतीय सुखोई जेट्स ने पाकिस्तानी हवाई सीमा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया और सिंध के तटीय इलाके में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पाकिस्तान की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… वायरल वीडियो से जुड़ा 1 मिनट 39 सेकेंड का वीडियो रूस के रक्षा मंत्रालय ने 28 अप्रैल 2020 को अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्ट का लिंक… वीडियो के कैप्शन में लिखा- बाल्टिक सागर में सतह लक्ष्यों पर हवाई हमले के अभ्यास के दौरान बाल्टिक बेड़े के Su-24, Su-30SM और Su-27 फाइटर जेट्स के उड़ानों का वीडियो फुटेज। यह प्रशिक्षण मिशन दुश्मन के जहाजों और समुद्री लक्ष्यों को निशाना बनाने की रणनीति का हिस्सा था। साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। चौथा वीडियो आर्मी ट्रक के एक्सीडेंट का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय आर्मी ट्रक को धक्का लगाकर गढ्ढ़े से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। द पाकिस्तान टेलीग्राफ नाम के यूजर ने लिखा- ब्रेकिंग : पाकिस्तान सीमा पर जा रहे भारतीय सेना के काफिले ने 6 सिख महिलाओं और बच्चों को मार डाला। पुलिस जांच में पाया गया कि सेना का ड्राइवर नशे में था। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… ये वीडियो Jammu Ladakh Vision नाम के फेसबुक पेज पर 17 अप्रैल यानी पहलगाम हमले के पहले अपलोड हुआ था। वहीं, इसके कैप्शन में लिखा है- बारामूला के राफियाबाद के हादीपोरा इलाके में फिसलन के कारण एक सेना वाहन, एक कार और एक मोटरसाइकिल के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए​। पोस्ट का लिंक…​​​​​​ वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना 15 दिसंबर को हुई थी। वहीं, दुर्घटना का कारण सड़क पर फिसलन ही बताया गया था। खबर का लिंक… साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ————————————————- पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा यह फैक्ट चेक भी पढ़ें… पहलगाम हमले के बाद भड़काऊ वीडियो सामने आए : ऐसे 5 वायरल वीडियो का फैक्ट चेक पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है इन वायरल वीडियो का सच। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *