30 साल से जेल में बंद राजोआना का मेडिकल चेकअप:पंजाब के पूर्व CM का हत्यारा बोला-फैसले में देरी नाइंसाफी, अकाली के थे और रहेंगे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को आज मेडिकल चेकअप के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक उनकी जांच की गई। उन्होंने कहा कि वह 30 साल से जेल में हैं। केंद्र सरकार को इस संबंध में फैसला लेना चाहिए। फैसले में देरी भी नाइंसाफी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अकाली थे और अकाली दल के ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनेगी। बेअंत सिंह कत्ल का आरोपी राजोआना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का कत्ल 31 अगस्त 1995 को कर दिया गया था। बलवंत सिंह राजोआना के बयान के अनुसार, उसने और पंजाब पुलिस मुलाजिम दिलावर सिंह ने बेअंत सिंह को ह्यूमन बम से उड़ा दिया था। दिलावर सिंह ने ह्यूमन बम बनकर बेअंत सिंह पर हमला किया था। साजिश इस तरह रची गई थी कि अगर दिलावर फेल हो जाता तो राजोआना की तरफ से हमला किया जाना था। कोर्ट ने राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *