कोंडागांव में बीजेपी के एक साल पूरे होने पर पौधारोपण:83 अमृत सरोवर के किनारे रोपे गए  921 पौधे

बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर कोंडागांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के 83 अमृत सरोवर के आस-पास 921 पौधे रोपित किए गए। इसके अलावा अमृत सरोवर के सम्बन्धित ग्राम पंचायत में मनरेगा की टीम के माध्यम से दीवाल लेखन किया गया। साथ ही रैली निकाली गई और सरोवर की साफ-सफाई भी की गई। आपको बता दें ये अभियान कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के मार्गदर्शन में जिले में महात्मा गाँधी नरेगा योजना अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर के आस-पास के क्षेत्रों में चलाया गया। इस कई विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *