लातेहार के बालूमाथ में बारात से लौट रही पिकअप पलटी:ताशा पार्टी के 7 कलाकार घायल, 3 की हालत गंभीर; रिम्स रेफर

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा स्थित भगिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रौनक ए वन ताशा पार्टी के कलाकारों को ले जा रही पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटना प्रतापपुर के टिकुलिया गांव में एक शादी समारोह के बाद हुई। ताशा पार्टी के सदस्य अपने घर भगिया लौट रहे थे। रास्ते में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से निकालकर बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया। इनमें दिलीप कुमार (20), प्रदीप कुमार (22) और संजय राम (18) शामिल हैं। चार अन्य घायल सुनिल राम, रंजन कुमार, कुंदन कुमार और अनुज कुमार को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सभी घायल बालूमाथ के भगिया गांव के निवासी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *