सूरजपुर में 52 क्विंटल अवैध धान जब्त:एक लाख का धान सहित दो पिकअप वाहन भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया

सूरजपुर में 52 क्विंटल अवैध धान के साथ दो पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त धान की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रूपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार को अवैध धान परिवहन की सूचना मिली थी। जिसके बाद तहसीलदार की अगुआई में प्रशासनिक टीम ने धान तस्करी में शामिल वाहनों को रोका। जांच के दौरान यह पाया गया कि धान को बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धान और वाहनों को जब्त कर लिया। तहसीलदार ने बताया कि जिले में अवैध धान परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *