बठिंडा में स्कॉर्पियो में तस्करी करते दो युवक काबू:हेरोइन, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद, एक पर पहले से केस

पंजाब के बठिंडा जिला पुलिस की सीआईए स्टाफ 2 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों आरोपियों की हुई पहचान जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह और सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा उनके पास से दो अवैध पिस्तौल भी मिले। एक पिस्तौल 32 बोर का है और दूसरा 315 बोर का। पिस्तौलों के साथ कारतूस भी बरामद हुए हैं। डीएसपी फूल प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आरोपी हथियार और नशीले पदार्थ कहां से लाए थे। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि वे इन्हें किसे सप्लाई करने वाले थे। जांच में पता चला है कि एक आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में फंस चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *