नवांशहर में फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:एक विदेश भागा, पूर्व सरपंच के घर पर चलाई थी गोली

नवांशहर में पूर्व सरपंच के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 अप्रैल को गांव कोट पत्ती में संतोख सिंह के घर पर दो नौजवानों ने गोली चलाई थी। एसएसपी मेहताब सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों में मक्खन सिंह, जसमीत सिंह उर्फ जस्सी और जुबराज उर्फ मनी शामिल हैं। मक्खन सिंह पर पहले से 7 मामले दर्ज हैं। मामले की जांच में पता चला कि फरवरी में गढ़शंकर के एक पैलेस में अमरीक और बलकार के बीच झगड़ा हुआ था। अप्रैल में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। मुख्य आरोपी बलकार सिंह उर्फ अजैब सिंह, जो अभी विदेश में है, ने रंजिश के चलते मक्खन सिंह से अमरीक के घर पर गोली चलवाई। पुलिस अब आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ करेगी। घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल की बरामदगी अभी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *