पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोगा में सीआईए स्टाफ ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 250 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड जानकारी के अनुसार एसएसपी अजे गांधी के निर्देश पर पुलिस टीम मटवानी मेन हाईवे पर गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कोकरी फूला सिंह रोड पर नहर के पास से हरपिंदर सिंह जुगनू और गुरप्रीत सिंह गोपी को पकड़ा। एसपी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि तलाशी में दोनों के पास से हेरोइन मिली। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह हेरोइन फिरोजपुर के लवजीत सिंह लव और संजीव कुमार से ली गई थी। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से एक पर पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी।


