युवक का एनिवर्सरी के दिन पुलिसवालों ने हाथ तोड़ा VIDEO:रायपुर में नशे की हालत में जबरन पीटने का आरोप, रिश्तेदारों के पैर-पसलियों में सूजन

रायपुर में पुलिस की दबंगई का VIDEO सामने आया है। जिसमें 2-3 पुलिस वालों ने एक युवक की एनिवर्सरी के दिन उसकी जबरन पिटाई कर दी। इस मारपीट में युवक का हाथ टूट गया। साथ ही उसके मामा के हाथ और दोस्तों के पैर और पसलियों में चोंटे आई हैं। परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने अश्लील गालियां भी दी। फिलहाल पीड़ित परिवार इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ IG और SSP से शिकायत करने की तैयारी कर रहे है। इस मामले में लक्ष्मण कौशल ने बताया कि वह तरुण बाजार संतोषी नगर के पास रहता है। 30 अप्रैल को उनकी शादी की सालगिरह थी तो परिवार के लोग खाने पर आए थे। रात साढ़े 11 बजे के करीब खाने के बाद वो अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ घर के बाहर दरवाजे में बैठा हुआ था। तभी टिकरापारा थाना से तीन-चार पुलिस वाले आए। इनमें से एक पुलिस वाले ने नाम पूछा। वह नाम बता ही रहा था तभी दूसरे ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। घटना का ऑडियो-VIDEO आया सामने इस घटना का सीसीटीवी ऑडियो-वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि दो पुलिस वाले युवकों पर पूरी ताकत से डंडा चला रहे हैं। इस दौरान वे मां की अश्लील गालियां भी ददेते सुनाई दे रहे हैं। मौजूद लड़के बता रहे हैं कि उनका घर यहीं पर है। इसके बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरन पीट रहे हैं। युवक लगातार उन्हें माफ करके छोड़ने की बात कह रहे हैं। जातिसूचक गाली देने का भी आरोप लक्ष्मण का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस वालों को कहा कि वह अधिकारियों से शिकायत करेगा। तो उसे जाति सूचक गालियां दी गई। साथ ही जबरन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। लक्ष्मण का कहना है कि इस घटना के बाद अब दोषी पुलिसकर्मी अलग-अलग तरह से संपर्क करके शिकायत न करने का दबाव बना रहे हैं। 4 लोगों को आईं चोंटे पुलिस वालों की पिटाई में लक्ष्मण का हाथ फैक्चर हो गया। इसके अलावा उसके मामा के हाथ, उसके दो दोस्तों के पसली और पैरों में चोंटे आई हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले की शिकायत रायपुर IG और SSP से करेंगे। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके न्याय की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *