हजारीबाग में गुरुवार को मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवा और बारिश के बीच अमृत नगर क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। यह घटना मेरु और अमृत नगर के बीच हुई। दोनों व्यक्ति गाड़ी में फंस गए शिव शंकर मेहता और गंगासागर नामक दो रिश्तेदार अपनी फोर व्हीलर से हजारीबाग जा रहे थे। खराब मौसम के कारण वे जल्दी पहुंचना चाहते थे। इसी दौरान एक पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया। दोनों व्यक्ति गाड़ी में फंस गए। शिव शंकर मेहता को सिर में गंभीर चोट आई स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। शिव शंकर मेहता को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। गंगासागर की हालत स्थिर है और उनका इलाज हजारीबाग में ही चल रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई हादसे के कारण हजारीबाग-धनबाद मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई। कई गाड़ियां जाम में फंस गईं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी दी है।


