अमृतसर में दुकान में लगी आग:फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट, सामान जलकर राख, मकान की दीवारों में आई दरारें

अमृतसर में एक दुकान में भीषण आग लग गई। रात करीब एक बजे पड़ोसी ने दुकान के शटर से आग की लपटें निकलते देखीं और मालिक को सूचित किया। मालिक दुकान के ऊपर रहता है। घटना राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव कड़ियाल की है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे शटर भी नहीं खोल पाए। फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।दुकान के मालिक पलविंदर सिंह के अनुसार, उनके पास कोका कोला कंपनी का फ्रिज था, जिसके बारे में कंपनी को पहले भी शिकायत की गई थी और रिप्लेस करने के लिए कहा था। उसी फ्रिज में शॉर्ट सर्किट हुआ। उसकी करियाणा और डेयरी की दुकान थी। वहीं तकरीबन 100 क्विंटल गेहूं भी पड़ा था जो कि सारा जलकर खाक हो गया। इमारत की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। अजनाला फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार पलविंदर सिंह अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतना बड़ा नुकसान होने के बाद वह अपना काम कैसे चला पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *