गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों ने घर की दीवार काटकर लाखों का सामान चुराया था। एक शादी वाले घर से जेवर और नकदी भी चोरी हुई थी। बांका और गोड्डा से पकड़े गए आरोपी एसपी अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी की। इस दौरान बांका बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र के मर्शा गांव से उमेश पासवान और मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया। गोड्डा जिले के पौड़याहाट थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर से अरुण प्रसाद यादव को भी पकड़ा गया। चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार पूछताछ में तीनों ने बक्सरा गांव में पहले हुई दो चोरियों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। चोर चुराए गए सामान को बौंसी के डेम रोड स्थित श्रवण ज्वेलर्स में बेचते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले शिव शंकर कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पीड़ित का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी मिला पुलिस ने आरोपियों से दो कीपैड मोबाइल, एक टचस्क्रीन मोबाइल और चोरी के सामान को बेचकर मिले 5200 रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा पीड़ित का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी मिला है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


