पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो पलट गई। हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें बाली हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। 3 पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हादसा पाली जिले के बाली में हुआ। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रही थीं। पाली जिले के मुंडारा गांव के लिए रवाना हुई थीं। रोहट और पाली के पणिहारी चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। यहां से मुंडारा के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान बाली और कोट बालियान के बीच एस्कोर्ट करते हुए चल रही पुलिस की बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। पुलिस की गाड़ी ने 4 बार पलटी, दुकान के आगे पिलर से टकराकर रुकी
हादसा बाली थाने से 500 मीटर पहले हुआ है। पुलिस की गाड़ी 4 पलटी खाते हुए दुकान के आगे पिलर से टकराकर रुक गई। हादसे में सीआई बाघ सिंह, कॉन्स्टेबल अभिषेक पुरी (25) पुत्र किशन सिंह, नवीन (35) पुत्र मुकुंद राम, रूपाराम (30) पुत्र रामविकास, जितेंद्र (28) पुत्र डूंगाराम, राम प्रसाद (30) पुत्र पूरणमल और 1 अन्य घायल हो गए।। घायल पुलिसकर्मियों को बाली अस्पताल में ले जाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, पाली एसपी चुनाराम जाट मौजूद हैं। पुलिस की गाड़ी में बैठे थे 6 पुलिसकर्मी
प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता रमेश परिहार ने बताया- बोलेरो के पीछे उनकी गाड़ी थी। वे तुरंत नीचे उतरे और घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। बोलेरो में 7 पुलिसकर्मी बैठे थे। इनमें से 3 पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई है। जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई थी टैक्सी
बता दें कि 11 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक टैक्सी घुस गई थी और आगे चल रही दो गाड़ियों से भिड़ गई थी। इस हादसे में 1 एएसआई और टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि 4 पुलिसकर्मी और टैक्सी ड्राइवर का साथी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हादसा जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर हुआ था। इनपुट सहयोग-: खेताराम जाट ये खबर भी पढ़ें-:
मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी टैक्सी, 2-गाड़ियों से भिड़ी:रोकने वाले ASI को उड़ाया, मौत; भजनलाल खुद अस्पताल लेकर गए थे जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में टैक्सी घुस गई थी और आगे चल रही दो गाड़ियों से भिड़ गई थी। इस हादसे में 1 एएसआई और टैक्सी ड्राईवर की मौत हो गई थी, जबकि 4 पुलिसकर्मी सहित 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)


