किन्नौर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम:मंत्री नेगी बोले-राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का अमूल्य योगदान, कश्मीर पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री नेगी ने कहा कि 1 मई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का दिन है। 5 लाख रुपए देने की घोषणा उन्होंने केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इनमें पूंजीपतियों का विशेष ध्यान रखा गया है। नेगी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका के माध्यम से इन मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध करेगी। कार्यक्रम में कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। राजस्व मंत्री ने जिला इंटक को अपनी इच्छिक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम में महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसी दिन रिकांगपिओ में इंटक के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने रैली निकाली। रैली में शिकागो के शहीदों को याद किया गया और श्रम कानूनों के कड़े क्रियान्वयन की मांग की गई। इस अवसर पर इंटक के जिला उपाध्यक्ष बिहारी सहयोगी, राज्य सचिव कुलवंत नेगी और जिला अध्यक्ष मां-चन्द नेगी समेत अन्य मजदूर नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *