बौली थाना क्षेत्र के जस्टाना गांव में पेयजल टंकी पर युवक के चढ़ने का मामला सामने आया है। आज दोपहर जस्टाना गांव निवासी युवक प्रकाश मीणा पानी की टंकी पर चढ़ गया।सूचना के बाद बौली थाना हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और युवक को डिटेन किया। युवक लगभग 20 मिनट तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा। इस दौरान जलदाय विभाग के कार्मिक श्रीराम जब टंकी पर चढ़ने लगे तो युवक टंकी का ढक्कन हटाकर वाटर स्टोरेज टैंक में उतर गया। लगभग 20 मिनट की समझाइश के बाद युवक को नीचे उतारा गया।हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक नशे में धुत था। युवक मूलतः शिशोलाव गांव निवासी हरिराम मीणा का पुत्र है।प्राथमिक पूछताछ के अनुसार प्रकाश मीणा के पिता हरिराम ने दूसरी शादी कर ली थी।ऐसे में प्रकाश अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां जस्टाना गांव में ही रहता था। युवक शिशोलाव गांव निवासी अपने पिता द्वारा दूसरे विवाह किए जाने को लेकर नाराज था।साथ ही पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर आक्रोशित था। आज युवक शराब के नशे में धुत होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। बहरहाल बौली थाना पुलिस ने युवक को डिटेन कर लिया है। वही बौली थाना पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। इनपुट-आशीष मित्तल।


