राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग का प्रतिवर्ष की भांति निकलने वाला पथ संचलन आज नगर परिषद ग्राउंड से निकला।इस संचलन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने ताल और घोष के साथ क़दम कदम से कदम मिलाए । दोपहर 3.30 बजे प्रचल की आज्ञा के साथ पथ संचलन चित्रकूट धाम से आरंभ होकर संकटमोचन बालाजी मंदिर,गोल प्याऊ चौराहा,नेताजी सुभाष मार्केट,इंद्रा सर्किल,देहली स्वीट्स,भोपाल क्लब,सूचना केंद्र, बालाजी मार्केट,गोल प्याऊ, रेलवे स्टेशन (अंबेडकर सर्किल), जोधपुर मिष्ठान,निर्मल साड़ी सेंटर, राजेंद्र मार्ग,चाणक्य सर्किल होते हुए पुनः चित्रकूट धाम संपन्न हुआ। पथ संचलन की शुरुआत में हाथों में भगवा ध्वज लिए बाइक सवार मातृशक्ति सबके आकर्षण का केंद्र रही।पथ संचलन के लिए कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्प वर्षा साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय,वन्दे मातरम् के जय घोष गूंजते रहे।आयोजन में करीब 1100 स्वयंसेविकाएं शामिल हुई। पथ संचलन के पूर्व चित्रकूट धाम में कार्यक्रम आयोजित हुआ इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख संध्या दीदी का पाथेय हुआ। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाई।उन्होंने नारी का अबला नहीं सबला बनकर हर चुनौती का सामना करने और मुसीबत आने पर झांसी की रानी लक्ष्मी बाई बनने का आह्वान किया।


