गैंगस्टर लॉरेंस की पाकिस्तान को धमकी-पहलगाम हमले का बदला लूंगा:1 लाख के बराबर एक मारेंगे; आतंकी की फोटो पर क्रॉस लगाया

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। लॉरेंस ग्रुप ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर क्रॉस लगाया है। इसमें लॉरेंस गैंग ने लिखा- “तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ग्रुप ने इस हमले को अंजाम दिया है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बाइसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। लॉरेंस ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा
”राम-राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है, इसका बदला हम जल्दी ही लेंगे। इन्होंने हमारे नाजायज आदमी मारे हैं। हम इनके जायज मारेंगे। एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर, जो 1 लाख के बराबर होगा। तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे, अगर आंख दिखाओगे तो आंखें निकाल लेंगे और ऐसी नीच हरकत करोगे तो पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। इस पोस्ट में लॉरेंस ग्रुप के अलावा जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का भी नाम लिखा हुआ है। लॉरेंस ग्रुप की सोशल मीडिया पोस्ट… कौन है हाफिज सईद, जिसकी फोटो लॉरेंस गैंग ने लगाई
हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ है। ये एक दूसरे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का को-फाउंडर भी है। हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है। इन हमलों में 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। उस पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम भी रखा गया है। उसका हेडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके में माना जाता है। आतंकी हाफिज और उसके संगठन लश्कर को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। वह कश्मीर और भारत के दूसरे हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सरकार को डर है कि भारत हाफिज सईद पर हमला कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने हाफिज को सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है। 9 साल से जेल में बंद लॉरेंस, मूसेवाला-गोगामेड़ी समेत कई कत्ल केसों में नाम
गैंगस्टर लॉरेंस पर करीब 84 FIR दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इस वक्त वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। करीब 9 साल से वह जेल से बाहर नहीं आया है। इसके बावजूद देश में हुए मर्डर केसों में उसका नाम आया है। जिनमें मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान के करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर भी शामिल है। इसके अलावा वह काले हिरण के शिकार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी पीछे पड़ा है। छात्र से गैंगस्टर कैसे बना लॉरेंस ******************* ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी युवक का दावा- मैंने भारत में वोट डाला, जम्मू-कश्मीर में 17 साल से रह रहा भारत से डिपोर्ट किए गए एक पाकिस्तानी युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने दावा किया है कि उसके पास भारत सरकार की ओर से प्रमाणित सभी दस्तावेज हैं, जो एक भारतीय नागरिक के पास होते हैं। उसने बताया है कि वह साल 2008 से भारत में रह रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *