जयपुर के ग्रैंड सीकर रोड स्थित एनके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विशिष्ट सभा में भाग लिया। छात्रों ने कविता पाठ और भाषण के माध्यम से श्रमिक दिवस के महत्व को स विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एन.सी. लूनायच और निदेशक कुलदीप सिंह ने सभी कर्मचारियों और बस ड्राइवरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. लूनायच ने कर्मठ कर्मचारियों को विद्यालय की आधारशिला बताया। निदेशक ने छात्रों से आग्रह किया कि वे स्कूल के ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों से जीवन में श्रम का महत्व सीखें। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल कविया प्रेमा ने विशिष्ट सभा के लिए सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।


