जातिगत जनगणना पर कांग्रेस का स्वागत:राजस्थान ओबीसी विभाग ने मिठाई बांटी, राहुल गांधी का जताया आभार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग ने जातिगत जनगणना के निर्णय का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के बाहर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। यादव ने कहा कि यह ओबीसी वर्ग की ताकत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अब आरक्षण में 50 फीसदी की सीमा हटाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एआईसीसी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना मॉडल पर इसका ब्लूप्रिंट तैयार करेगी। स्टेट कोऑर्डिनेटर सागर मवार ने बताया कि ओबीसी, दलित और वंचितों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस पार्टी जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव आरसी चौधरी, जसवंत गुर्जर, स्वर्णिम चतुर्वेदी, राजेंद्र यादव और सांगानेर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज समेत कई नेता मौजूद रहे। ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों में कृष्णा सोलंकी, सरिता चौधरी, उमा कराल और भारती कुमावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *