जयपुर में एनएवी इंडिया का नया कैंपस:700 कार्मिकों के लिए सुविधाओं से युक्त सातवां टावर, सांसद मंजू शर्मा ने किया उद्घाटन

सीतापुरा स्थित एनएवी इंडिया ने गुरुवार को अपने सातवें टावर का उद्घाटन किया। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने रिबन काटकर नए परिसर का उद्घाटन किया। यह सीतापुरा में कंपनी का चौथा और जयपुर जिले में सातवां कैंपस है। नए कैंपस में कार्मिकों के बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा है। साथ ही ऑडिटोरियम, जिम, कैफेटेरिया और प्ले जोन जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। कंपनी के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि एनएवी इंडिया की शुरुआत 2001 में मात्र चार कर्मचारियों से हुई थी। आज कंपनी में 3400 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें 90 प्रतिशत राजस्थान के युवा हैं और 33 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं। कंपनी वर्तमान में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मॉरिशस समेत कई देशों के क्लाइंट्स के लिए फंड अकाउंटिंग का कार्य कर रही है। उद्घाटन समारोह में सांसद मंजू शर्मा ने भारत के विश्व गुरु होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विश्व भारतीयों की बुद्धि और साहस से प्रभावित है। कार्यक्रम में नए कैंपस के निर्माण में योगदान देने वाले कर्मचारियों और वेंडर्स का सम्मान किया गया। रीको के प्रतिनिधि संजय झा ने सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट गिरीश अग्रवाल, एचआर हेड लवलीश रूपानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *