आधी रात को आंधी, आधे शहर में बिजली गुल

मई के पहले दिन ही मौसम ने अचानक से करवट बदली। रात करीब 8.30 बजे से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। वहीं देर रात आंधी के विकराल रूप ले लिया। इसके चलते आधे शहर में बिजली गुल हो गई। आंधी के कारण धांधरा रोड, दुगरी, शिमलापुरी, राजगुरु नगर, थरीके, मॉडल टाउन, पुराने शहर में बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। तेज हवा के साथ बिजली भी कड़की जिससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। हाईवे पर भी छाया रहा अंधेरा देर रात को अचानक से चली धूल भरी तेज हवाओं के कारण स्ट्रीट लाइट भी बंद हो गई। तेज हवा के कारण सड़क पर लगे रोड फर्नीचर भी उखड़ गए। वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री की गिरावट लेते हुए 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम पारा भी इस समय सामान्य से 4 डिग्री की बढ़ोतरी लेते हुए 25 डिग्री रिकार्ड हुआ है। पूरे महीने का सामान्य तापमान 01 से 6 मई अधिकतम 38.2 न्यूनतम 21.7 07 से 11 मई अधिकतम 38.4 न्यूनतम 23.2 12 से 16 मई अधिकतम 38.8 न्यूनतम 24.0 17 से 21 मई अधिकतम 39.6 न्यूनतम 24.3 22 से 26 मई अधिकतम 38.8 न्यूनतम 23.8 27 से 31 मई अधिकतम 39.3 न्यूनतम 24.3 रात 1:15 बजे की फोटो 10 मई के बाद से हीटवेव चलेगी, बारिश सामान्य रहेगी तेज हवाओं से पेड़ों का रुख पलट गया। हवा के कारण गिरे बेरिकेड। मई की शुरूआत हो चुकी है और इस महीने अब लू के दिनों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार पारा मई के बीच में जायदा रहेगा, जबकि पहला सप्ताह राहत वाला है। वहीं, बारिश भी इस बार सामान्य ही रहने का अनुमान है। जबकि मई में दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक ही रिकॉर्ड होगा। वहीं, लू का प्रकोप भी इस बार मई में 10 मई के बाद ही देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *