सी. सिटीजन होम के बाहर बुजुर्ग पर कार चढ़ाई, मौत

सराभा नगर में रेड क्रॉस सीनियर सिटीजन होम के बाहर कार चालक ने बुजुर्ग पर कार चढ़ा दी। बुजुर्ग को इलाज के लिए दीपक अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है जिसमें कार बुजुर्ग को टक्कर मारती दिख रही है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम अवतार सिंह है, वह ग्रीन फील्ड का रहने वाला है। उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, दूसरी तरफ वीरवार को थाना सराभा नगर की पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। यह वारदात बुधवार शाम की है। सीनियर सिटीजन होम में रहने वाले बुजुर्ग शाम सुंदर बाहर से आ रहे थे। वह सिटीजन होम में पहुंचे, तभी आरोपी अपनी इलेक्ट्रिक महिंद्रा कार मोड़ रहा था। तभी अचानक आरोपी ने मोड़ते हुए कार शाम सुंदर पर चढ़ा दी। जिससे शाम सुंदर गंभीर घायल हो गए। सीनियर सिटीजन होम के कर्मियों ने उन्हें दीपक अस्पताल पहुंचाया और गुरदेव नगर में रहते उनके दामाद रणजोध सिंह समरा को सूचित किया। वह तुरंत अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद इलाज के दौरान शाम सुंदर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रणजोध समरा के बयानों पर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *